Chaitra Navratri 2023: चैत्र नवरात्री, तिथि अनुसार रूप पूजन

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on email
Share on print

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: जय माता दी……चैत्र नवरात्रि 22 मार्च दिन बुधवार से शुरू होने जा रही है,इसी दिन से सम्वत 2080 पिंगल नामक भी आरम्भ होगा,इस वर्ष चैत्र नवरात्रि में माँ नाव बैठकर आएँगी,इस बात का संकेत है इस साल खूब वर्षा होगी.।
चैत्र शुक्ल पक्ष के वासन्त नवरात्रों का आरंभ बुधवार 22 मार्च 2023 बुधवार से होगा.सम्वत 2080 पिंगल नामक रहेगा,तथा माँ का आगमन नाव पर बैठकर होगा जो इस बात की ओर इंगित करता हैं कि इस सम्वत में इंद्रदेव की प्रसन्नता से भरपूर बारिश होगी.।
इसी दिन से हिंदु नवसंवत्सर अर्थात नए साल का आरंभ भी होता है.नवरात्र के नौ दिनों में देवी की पूजा के अलावा दुर्गा पाठ, पुराण पाठ, रामायण, सुखसागर, गीता, दुर्गा सप्तशती की आदि पाठ श्रद्धा से सहित किए जाते हैं.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: आध्यशक्ति माँ नव दुर्गा रूप’:-

दुर्गा जी के नौ रूपों की पूजा का विधान हिंदु धर्म शास्त्रों में प्रमुख रूप से प्राप्त होता है. ब्रह्माण्ड की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण दुर्गा कहा गया है. शारदीय नवरात्र में इन सभी नव दुर्गाओं को प्रतिपदा से लेकर नवमी तक पूजा जाता है जो इस प्रकार हैं.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ शैलपुत्री’:-

दुर्गाजी का प्रथम स्वरूप शैलपुत्री है, यह नवदुर्गाओं में प्रथम दुर्गा हैं.शारदीय नवरात्र का पहला दिन घटस्थापना के साथ माँ शैल पुत्री की पूजा की जाती है, पहला नवरात्र, प्रथमा तिथि, 22 मार्च 2023 को होगा. पर्वतराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया है.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ ब्रह्मचारिणी’:-

नवदुर्गाओं में दुर्गा का द्वितीय रूप माँ ब्रह्मचारिणी का है. दूसरा नवरात्र, द्वितीया तिथि 23 मार्च 2023, के दिन रहेगा. सफेद वस्त्र में लिपटी हुई, एक हाथ में अष्टदल की माला और दूसरे हाथ में कमंडल धारण किए हुए हैं, तप का आचरण करने के कारण इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ चंद्रघंटा’:-

माँ दुर्गा जी की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है शक्ति के रूप में विराजमान, मस्तक पर चंद्रमा को धारण किए हुए है. देवी चंद्रघंटा को नवरात्र के तीसरे दिन पूजा जाता है. तीसरा नवरात्र, तृतीय तिथि, 24 मार्च 2023 के दिन रहेगा.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ कूष्माण्डा’:-

मां दुर्गा की चौथी शक्ति माँ कूष्माण्डा है ब्रह्माण को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा कहा गया. चौथा नवरात्र , चतुर्थी तिथि, 25 मार्च 2023, के दिन रहेगा. मां कूष्मांडा अपने भक्तों को सभी संकट, रोग, शोक का नाश करके आयु, यश, बुद्धि प्रदान करती हैं.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ स्कंदमाता’:-

दुर्गा की पांचवीं शक्ति को माँ स्कंदमाता कहा गया है, कार्तिकेय (स्कंद) की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाता कहा जाता है. पांचवां नवरात्र , पंचमी तिथि , 26 मार्च 2023, के दिन को रहेगा.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ कात्यायनी’:-

दुर्गा के छटे स्वरूप का नाम माँकात्यायनी देवी है, महर्षि कात्यायन के घर पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी कहा गया है, छठा नवरात्रा, षष्ठी तिथि, 27 मार्च 2023, दिन को होगा. मां कात्यायनी की पूजा भक्ति करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ कालरात्रि’:-

देवी दुर्गा की सातवीं शक्ति माँ कालरात्रि है मां कालरात्रि का स्वरूप देखने में भयानक है, परंतु सदैव शुभ फल देने वाला होता है जिस कारण इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है. सातवां नवरात्र, सप्तमी तिथि, 28 मार्च 2023, को रहेगी.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ महागौरी’:-

मां दुर्गा की आठवीं शक्ति महागौरी हैं. इनकी शक्ति अमोघ और शीघ्र फलदायिनी है. कठोर तपस्या द्वारा इन्होंने पार्वती रूप में भगवान शिव को पाया. आठवां नवरात्र, अष्टमी तिथि, 29 मार्च 2023, दिन तक होगी. इनकी भक्ति से भक्त के समस्त पाप विनष्ट हो जाते हैं.!

-:’Chaitra Navratri 2023 Date Maa Durga 9 Roop Puja Vidhi: माँ सिद्धिदात्री’:-

देवी दुर्गा का नौवां रूप सिद्धियात्री है, नौवां नवरात्र, नवमी तिथि , 30 मार्च 2023, को रहेगी. सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली देवी सिद्धिदात्री भक्तों की हमेशा रक्षा करती हैं.

माँ आध्यशक्ति नव दुर्गा शुक्रवार 31 मार्च 2023 को मां डोली पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी होगा,इसी दिन नवरात्रि का पराणा/विसर्जन भी होगा.!

नोट :- अपनी पत्रिका से सम्वन्धित विस्तृत जानकारी अथवा ज्योतिष, अंकज्योतिष, हस्तरेखा, वास्तु एवं याज्ञिक कर्म हेतु सम्पर्क करें…!

Chaitra Navratri Kalash Sthapna Muhurat: चैत्र नवरात्रि घट/कलश स्थापना शुभ मुहूर्त व राशि अनुसार पाठ

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on email
Share on print
नये लेख