Daily, and especially on Tuesdays and Saturdays.
Doha
श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार॥
Chaupai
- जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥
- राम दूत अतुलित बल धामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥
- महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥
- कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥
- हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै। कांधे मूंज जनेऊ साजै॥
- संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग बंदन॥
- बिद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥
- प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥
- सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
- भीम रूप धरि असुर संहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥
- लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥
- रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
- सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
- सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥
- जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कबि कोबिद कहि सके कहां ते॥
- तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राज पद दीन्हा॥
- तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेस्वर भए सब जग जाना॥
- जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥
- प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥
- दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
- राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
- सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रच्छक काहू को डर ना॥
- आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै॥
- भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै॥
- नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
- संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥
- सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥
- और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै॥
- चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥
- साधु संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥
- अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥
- राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥
- तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दुख बिसरावै॥
- अंत काल रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरि-भक्त कहाई॥
- और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्ब सुख करई॥
- संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
- जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥
- जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥
- जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
- तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मंह डेरा॥
Doha
पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥
↑ Back to the list

Shri Shiv Chalisa
Ayodhyadas
Mondays, Pradosh, Masik Shivaratri and through Shravan, after offering water to a Shivling.
Doha
जय गणेश गिरिजासुवन, मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम, देउ अभय वरदान॥
Chaupai
- जय गिरिजापति दीनदयाला। सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
- भाल चन्द्रमा सोहत नीके। कानन कुण्डल नाग फनी के॥
- अंग गौर शिर गंग बहाये। मुण्डमाल तन क्षार लगाये॥
- वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे। छवि को देखि नाग मन मोहे॥
- मैना मातु की हवे दुलारी। वाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
- कर त्रिशूल सोहत छवि भारी। करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥
- नंदी गणेश सोहैं तहं कैसे। सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
- कार्तिक श्याम और गणराऊ। या छवि कौ कहि जात न काऊ॥
- देवन जबहीं जाय पुकारा। तबहिं दुख प्रभु आप निवारा॥
- किया उपद्रव तारक भारी। देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥
- तुरत षडानन आप पठायउ। लव निमेष महं मारि गिरायउ॥
- आप जलंधर असुर संहारा। सुयश तुम्हार विदित संसारा॥
- त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई। तबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
- किया तपहिं भागीरथ भारी। पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥
- दानिन महं तुम सम कोउ नाहीं। सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
- वेद माहि महिमा तुम गाई। अकथ अनादि भेद नहीं पाई॥
- प्रकटे उदधि मंथन में ज्वाला। जरत सुरासुर भए विहाला॥
- कीन्ह दया तहं करी सहाई। नीलकंठ तब नाम कहाई॥
- पूजन रामचंद्र जब कीन्हां। जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
- सहस कमल में हो रहे धारी। कीन्ह परीक्षा तबहिं त्रिपुरारी॥
- एक कमल प्रभु राखेउ जोई। कमल नयन पूजन चहं सोई॥
- कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर। भये प्रसन्न दिए इच्छित वर॥
- जय जय जय अनंत अविनाशी। करत कृपा सबके घट वासी॥
- दुष्ट सकल नित मोहि सतावैं। भ्रमत रहौं मोहे चैन न आवैं॥
- त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो। यह अवसर मोहि आन उबारो॥
- ले त्रिशूल शत्रुन को मारो। संकट से मोहिं आन उबारो॥
- मात पिता भ्राता सब कोई। संकट में पूछत नहिं कोई॥
- स्वामी एक है आस तुम्हारी। आय हरहु मम संकट भारी॥
- धन निर्धन को देत सदा ही। जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
- अस्तुति केहि विधि करों तुम्हारी। क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥
- शंकर हो संकट के नाशन। मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
- योगी यति मुनि ध्यान लगावैं। शारद नारद शीश नवावैं॥
- नमो नमो जय नमः शिवाय। सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
- जो यह पाठ करे मन लाई। ता पर होत हैं शम्भु सहाई॥
- ऋनियां जो कोई हो अधिकारी। पाठ करे सो पावन हारी॥
- पुत्र होन की इच्छा जोई। निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥
- पण्डित त्रयोदशी को लावे। ध्यान पूर्वक होम करावे॥
- त्रयोदशी व्रत करै हमेशा। तन नहिं ताके रहै कलेशा॥
- धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे। शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
- जन्म जन्म के पाप नसावे। अन्त धाम शिवपुर में पावे॥
- कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी। जानि सकल दुख हरहु हमारी॥
Doha
नित नेम उठि प्रातः ही, पाठ करो चालीस।
तुम मेरी मनकामना, पूर्ण करो जगदीश॥
↑ Back to the list

Shri Durga Chalisa
Devidas
Daily in both Navratris, and on Tuesdays and Fridays.
Chaupai
- नमो नमो दुर्गे सुख करनी। नमो नमो अम्बे दुःख हरनी॥
- निरंकार है ज्योति तुम्हारी। तिहूं लोक फैली उजियारी॥
- शशि ललाट मुख महा विशाला। नेत्र लाल भृकुटी विकराला॥
- रूप मातु को अधिक सुहावे। दरश करत जन अति सुख पावे॥
- तुम संसार शक्ति लय कीना। पालन हेतु अन्न धन दीना॥
- अन्नपूर्णा हुई जग पाला। तुम ही आदि सुन्दरी बाला॥
- प्रलयकाल सब नाशन हारी। तुम गौरी शिव शंकर प्यारी॥
- शिव योगी तुम्हरे गुण गावें। ब्रह्मा विष्णु तुम्हें नित ध्यावें॥
- रूप सरस्वती को तुम धारा। दे सुबुद्धि ऋषि मुनिन उबारा॥
- धरयो रूप नरसिंह को अम्बा। प्रगट भई फाड़कर खम्बा॥
- रक्षा करि प्रहलाद बचायो। हिरणाकुश को स्वर्ग पठायो॥
- लक्ष्मी रूप धरो जग माहीं। श्री नारायण अंग समाहीं॥
- क्षीरसिन्धु में करत विलासा। दयासिन्धु दीजै मन आसा॥
- हिंगलाज में तुम्हीं भवानी। महिमा अमित न जात बखानी॥
- मातंगी अरु धूमावति माता। भुवनेश्वरी बगला सुखदाता॥
- श्री भैरव तारा जग तारिणी। छिन्न भाल भव दुःख निवारिणी॥
- केहरि वाहन सोह भवानी। लांगुर वीर चलत अगवानी॥
- कर में खप्पर खड्ग विराजै। जाको देख काल डर भाजै॥
- सोहै अस्त्र और त्रिशूला। जाते उठत शत्रु हिय शूला॥
- नगरकोट में तुम्हीं विराजत। तिहूं लोक में डंका बाजत॥
- शुम्भ निशुम्भ दानव तुम मारे। रक्तबीज शंखन संहारे॥
- महिषासुर नृप अति अभिमानी। जेहि अघ भार मही अकुलानी॥
- रूप कराल कालिका धारा। सेन सहित तुम तिहि संहारा॥
- परी गाढ़ सन्तन पर जब जब। भई सहाय मातु तुम तब तब॥
- अमरपुरी अरु बासव लोका। तब महिमा सब रहें अशोका॥
- ज्वाला में है ज्योति तुम्हारी। तुम्हें सदा पूजें नर नारी॥
- प्रेम भक्ति से जो यश गावें। दुःख दारिद्र निकट नहिं आवें॥
- ध्यावे तुम्हें जो नर मन लाई। जन्म-मरण ताकौ छुटि जाई॥
- जोगी सुर मुनि कहत पुकारी। योग न हो बिन शक्ति तुम्हारी॥
- शंकर आचारज तप कीनो। काम अरु क्रोध जीति सब लीनो॥
- निशिदिन ध्यान धरो शंकर को। काहु काल नहिं सुमिरो तुमको॥
- शक्ति रूप का मरम न पायो। शक्ति गई तब मन पछितायो॥
- शरणागत हुई कीर्ति बखानी। जय जय जय जगदम्ब भवानी॥
- भई प्रसन्न आदि जगदम्बा। दई शक्ति नहिं कीन विलम्बा॥
- मोको मातु कष्ट अति घेरो। तुम बिन कौन हरै दुःख मेरो॥
- आशा तृष्णा निपट सतावें। मोह मदादिक सब बिनशावें॥
- शत्रु नाश कीजै महारानी। सुमिरौं इकचित तुम्हें भवानी॥
- करो कृपा हे मातु दयाला। ऋद्धि-सिद्धि दै करहु निहाला॥
- जब लगि जिऊं दया फल पाऊं। तुम्हरो यश मैं सदा सुनाऊं॥
- श्री दुर्गा चालीसा जो कोई गावै। सब सुख भोग परमपद पावै॥
- देवीदास शरण निज जानी। करहु कृपा जगदम्ब भवानी॥
↑ Back to the list

Shri Ganesh Chalisa
Ramsundar (Prabhudas)
Wednesdays, every Chaturthi and the ten days of Ganesh Chaturthi.
Doha
जय गणपति सद्गुणसदन, कविवर बदन कृपाल।
विघ्न हरण मंगल करण, जय जय गिरिजालाल॥
Chaupai
- जय जय जय गणपति राजू। मंगल भरण करण शुभ काजू॥
- जय गजबदन सदन सुखदाता। विश्व विनायक बुद्धि विधाता॥
- वक्र तुण्ड शुचि शुण्ड सुहावन। तिलक त्रिपुण्ड भाल मन भावन॥
- राजित मणि मुक्तन उर माला। स्वर्ण मुकुट शिर नयन विशाला॥
- पुस्तक पाणि कुठार त्रिशूलं। मोदक भोग सुगन्धित फूलं॥
- सुन्दर पीताम्बर तन साजित। चरण पादुका मुनि मन राजित॥
- धनि शिवसुवन षडानन भ्राता। गौरी ललन विश्व-विधाता॥
- ऋद्धि सिद्धि तव चंवर सुधारे। मूषक वाहन सोहत द्वारे॥
- कहौं जन्म शुभ कथा तुम्हारी। अति शुचि पावन मंगल कारी॥
- एक समय गिरिराज कुमारी। पुत्र हेतु तप कीन्हा भारी॥
- भयो यज्ञ जब पूर्ण अनूपा। तब पहुंच्यो तुम धरि द्विज रूपा॥
- अतिथि जानि कै गौरी सुखारी। बहु विधि सेवा करी तुम्हारी॥
- अति प्रसन्न ह्वै तुम वर दीन्हा। मातु पुत्र हित जो तप कीन्हा॥
- मिलहि पुत्र तुहि बुद्धि विशाला। बिना गर्भ धारण यहि काला॥
- गणनायक गुण ज्ञान निधाना। पूजित प्रथम रूप भगवाना॥
- अस कहि अन्तर्धान रूप ह्वै। पलना पर बालक स्वरूप ह्वै॥
- बनि शिशु रुदन जबहि तुम ठाना। लखि मुख सुख नहिं गौरि समाना॥
- सकल मगन सुख मंगल गावहिं। नभ ते सुरन सुमन वर्षावहिं॥
- शम्भु उमा बहुदान लुटावहिं। सुर मुनि जन सुत देखन आवहिं॥
- लखि अति आनन्द मंगल साजा। देखन भी आये शनि राजा॥
- निज अवगुण गुनि शनि मन माहीं। बालक देखन चाहत नाहीं॥
- गिरजा कछु मन भेद बढ़ायो। उत्सव मोर न शनि तुहि भायो॥
- कहन लगे शनि मन सकुचाई। का करिहौ शिशु मोहि दिखाई॥
- नहिं विश्वास उमा कर भयऊ। शनि सों बालक देखन कह्यऊ॥
- पड़तहिं शनि दृग कोण प्रकाशा। बालक शिर उड़ि गयो आकाशा॥
- गिरजा गिरीं विकल ह्वै धरणी। सो दुख दशा गयो नहिं वरणी॥
- हाहाकार मच्यो कैलाशा। शनि कीन्ह्यों लखि सुत को नाशा॥
- तुरत गरुड़ चढ़ि विष्णु सिधाये। काटि चक्र सो गज शिर लाये॥
- बालक के धड़ ऊपर धारयो। प्राण मंत्र पढ़ शंकर डारयो॥
- नाम गणेश शम्भु तब कीन्हे। प्रथम पूज्य बुद्धि निधि वर दीन्हे॥
- बुद्धि परीक्षा जब शिव कीन्हा। पृथ्वी की प्रदक्षिणा लीन्हा॥
- चले षडानन भरमि भुलाई। रची बैठ तुम बुद्धि उपाई॥
- चरण मातु-पितु के धर लीन्हें। तिनके सात प्रदक्षिण कीन्हें॥
- धनि गणेश कहि शिव हिय हरषे। नभ ते सुरन सुमन बहु बरसे॥
- तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई। शेष सहस मुख सकै न गाई॥
- मैं मति हीन मलीन दुखारी। करहुं कौन बिधि विनय तुम्हारी॥
- भजत रामसुन्दर प्रभुदासा। लख प्रयाग ककरा दुर्वासा॥
- अब प्रभु दया दीन पर कीजै। अपनी शक्ति भक्ति कुछ दीजै॥
Doha
श्री गणेश यह चालीसा, पाठ करें धर ध्यान।
नित नव मंगल गृह बसै, लहे जगत सन्मान॥
सम्वत् अपन सहस्र दश, ऋषि पंचमी दिनेश।
पूरण चालीसा भयो, मंगल मूर्ति गणेश॥
↑ Back to the list

Shri Shani Chalisa
Ramsundar (Prabhudas)
Saturdays, especially during Sade Sati or Dhaiya, often with a mustard-oil lamp under a peepal tree.
Doha
जय गणेश गिरिजा सुवन, मंगल करण कृपाल।
दीनन के दुख दूर करि, कीजै नाथ निहाल॥
जय जय श्री शनिदेव प्रभु, सुनहु विनय महाराज।
करहु कृपा हे रवि तनय, राखहु जन की लाज॥
Chaupai
- जयति जयति शनिदेव दयाला। करत सदा भक्तन प्रतिपाला॥
- चारि भुजा तनु श्याम विराजै। माथे रतन मुकुट छबि छाजै॥
- परम विशाल मनोहर भाला। टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला॥
- कुण्डल श्रवण चमाचम चमके। हिय माल मुक्तन मणि दमके॥
- कर में गदा त्रिशूल कुठारा। पल बिच करैं अरिहिं संहारा॥
- पिंगल कृष्णो छाया नन्दन। यम कोणस्थ रौद्र दुखभंजन॥
- सौरी मन्द शनी दश नामा। भानु पुत्र पूजहिं सब कामा॥
- जा पर प्रभु प्रसन्न ह्वैं जाहीं। रंकहुं राव करैं क्षण माहीं॥
- पर्वतहू तृण होई निहारत। तृणहू को पर्वत करि डारत॥
- राज मिलत बन रामहिं दीन्हयो। कैकेइहुं की मति हरि लीन्हयो॥
- बनहूं में मृग कपट दिखाई। मातु जानकी गई चुराई॥
- लखनहिं शक्ति विकल करिडारा। मचिगा दल में हाहाकारा॥
- रावण की गति मति बौराई। रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई॥
- दियो कीट करि कंचन लंका। बजि बजरंग बीर की डंका॥
- नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा। चित्र मयूर निगलि गै हारा॥
- हार नौलखा लाग्यो चोरी। हाथ पैर डरवायो तोरी॥
- भारी दशा निकृष्ट दिखायो। तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो॥
- विनय राग दीपक महं कीन्हयों। तब प्रसन्न प्रभु ह्वै सुख दीन्हयों॥
- हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी। आपहुं भरे डोम घर पानी॥
- तैसे नल पर दशा सिरानी। भूंजी मीन कूद गई पानी॥
- श्री शंकरहिं गह्यो जब जाई। पारवती को सती कराई॥
- तनिक विलोकत ही करि रीसा। नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा॥
- पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी। बची द्रौपदी होति उघारी॥
- कौरव के भी गति मति मारयो। युद्ध महाभारत करि डारयो॥
- रवि कहं मुख महं धरि तत्काला। लेकर कूदि परयो पाताला॥
- शेष देव लखि विनती लाई। रवि को मुख ते दियो छुड़ाई॥
- वाहन प्रभु के सात सुजाना। जग दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना॥
- जम्बुक सिंह आदि नख धारी। सो फल ज्योतिष कहत पुकारी॥
- गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं। हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं॥
- गर्दभ हानि करै बहु काजा। सिंह सिद्धकर राज समाजा॥
- जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै। मृग दे कष्ट प्राण संहारै॥
- जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी। चोरी आदि होय डर भारी॥
- तैसहि चारि चरण यह नामा। स्वर्ण लौह चांदी अरु तामा॥
- लौह चरण पर जब प्रभु आवैं। धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं॥
- समता ताम्र रजत शुभकारी। स्वर्ण सर्व सुख मंगल भारी॥
- जो यह शनि चरित्र नित गावै। कबहुं न दशा निकृष्ट सतावै॥
- अद्भुत नाथ दिखावैं लीला। करैं शत्रु के नशि बलि ढीला॥
- जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई। विधिवत शनि ग्रह शांति कराई॥
- पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत। दीप दान दै बहु सुख पावत॥
- कहत राम सुन्दर प्रभु दासा। शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा॥
Doha
पाठ शनिश्चर देव को, की हों भक्त तैयार।
करत पाठ चालीस दिन, हो भवसागर पार॥
↑ Back to the list