Grahan 2024: वर्ष 2024 में लगेंगे इतने ग्रहण, जानिए Dates और सूतक अवधी

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on email
Share on print

नमो नारायण…..ग्रह-नक्षत्रों का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व होता है,ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के स्थान में बदलाव होने के साथ ही इंसान के भाग्य में भी परिवर्तन होता है,इन्हीं में सूर्य और चंद्र ग्रहण भी महत्वपूर्ण है,वर्ष 2024 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण जैसी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी,आगामी वर्ष में भी चार ग्रहण देखने को मिलेंगे,इनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे,आइए जानते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है.:-

वर्ष 2024 का प्रथम चंद्रग्रहण तिथि: 25 मार्च, 2024
प्रथम चंद्र ग्रहण समय: प्रातः काल 10: 24 मिनट से लेकर दोपहर 03: 01 मिनट तक है
प्रथम चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 36 मिनट तक
प्रथम सूतक काल: भारत में सूतक मान्य नहीं होगा

वर्ष 2024 का द्वितीय चंद्रग्रहण: 18 सितंबर, 2024
द्वितीय चंद्र ग्रहण समय: प्रातः काल 06:12 मिनट से लेकर 10:17 मिनट तक है
द्वितीय चंद्र ग्रहण की कुल अवधि: 04 घंटे 04 मिनट तक
द्वितीय सूतक काल: भारत में सूतक मान्य नहीं होगा

वर्ष 2024 प्रथम सूर्य ग्रहण तिथि: 08 अप्रैल, 2024
प्रथम सूर्य ग्रहण समय: 8 अप्रैल की रात्रि 09:12 मिनट से मध्य रात्रि 01:25 मिनट पर समाप्त होगा
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 4 घंटे 39 मिनट
प्रथम सूर्य ग्रहण सूतक काल- भारत में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। इस कारण इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा

वर्ष 2024 द्वितीय सूर्य ग्रहण तिथि: दूसरा सूर्य ग्रहण 02 अक्टूबर, 2024 को लगेगा।
द्वितीय सूर्य ग्रहण समय: 02 अक्टूबर की रात्रि 09:13 मिनट से मध्य रात्रि 03:17 मिनट पर समाप्त होगा
सूर्य ग्रहण की कुल अवधि: 6 घंटे 4 मिनट
द्वितीय सूर्य ग्रहण सूतक काल- साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. लिहाजा इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

विशेष :- राशिफल 2024 में अपना राशिफल तथा प्रत्येक व्रत-पर्व-त्यौहार से सम्वन्धित सटीक विवरण हेतु आप अपने “AstroDev” YouTube Channel पर क्लिक करें.!

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पित ‘Astro Dev’ YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on email
Share on print
नये लेख