Purnima 2024: पूर्णिमा व्रत Dates

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on email
Share on print

ॐ नमो नारायणाय….. महत्वपूर्ण तिथियां होती है जो हर माह आती है। एक पूर्णिमा दूसरी अमावस्या। पूर्णिमा के दिन देवताओं को और अमावस्या के दिन पितरों के नाम पर ध्यान पूजा और दान किया जाता है। दोनों तिथियों से हमारा कल्याण होता है। बता दें कि शुक्ल पक्ष में 15 वीं तिथि पूर्णिमा होती है और कृष्ण पक्ष में 30 तिथि अमावस्या। हर साल की तरह आने वाले साल 2024 में साल की 12 पूर्णिमा की तिथि कब-कब पड़ रही हैं जानते हैं। इसमें फाल्गुन पूर्णिमा ,बौद्ध पूर्णिमा,गुरु पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा और कार्तिक पूर्णिमा भी शामिल है। साल की 12 पूर्णिमा का अपना महत्व है। इन तिथियों पर वेद व्यास, गौतम बुद्ध जैसे महात्माओं का जन्म भी हुआ है,आईये जानते हैं वर्ष 2024 में कब कब हैं पूर्णिमा तिथियां.:-

गुरुवार 25 जनवरी 2024 पौष पूर्णिमा -:- शाकंभरी पूर्णिमा ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 24/01/2024 को 09:50:23 बजे से 25/01/2024 रात्रि 23:23:46 बजे तक

शनिवार 24 फरवरी 2024 माघ पूर्णिमा -:- गुरु रविदास जयंती ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23/02/2024 को 15:34:07 बजे से 24/02/2024 को 18:00:20 बजे तक

रवि-सोमवार 24/25 मार्च 2024 फाल्गुन पूर्णिमा -:- होलिका दहन पूर्णिमा
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 24/03/2024 को 09:55:30 बजे से 25/03/2024 को 12:30:21 बजे तक

मंगलवार 23 अप्रैल 2024 चैत्र पूर्णिमा -: हनुमान जयंती ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 23/04/2024 को 03:26:20 बजे से 24/04/2024 को 05:18:54 बजे समाप्त

गुरुवार 23 मई 2024 वैशाख पूर्णिमा -:- बुद्ध पूर्णिमा
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 22/05/2024 को 18:48:17 से 23/05/2024 19:22:52 बजे

शुक्र/शनिवार 21/22 जून 2024 ज्येष्ठ पूर्णिमा -:- वटसावित्री पूर्णिमा,
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 2/06/2024 को 07:32:16 से 22/06/2024 को 06:38:21 बजे तक

रविवार 21 जुलाई 2024 आषाढ़ पूर्णिमा -:- गुरु पूर्णिमा , व्यास पूजा ,
पूर्णिमा आरंभ: 20/07/2024 को 17:59:37 बजे से 21/07/2024 को 15:46:40 बजे तक

सोमवार 19 अगस्त 2024 श्रावण पूर्णिमा -:- रक्षा बंधन ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 19/08/2024 को 03:04:50 बजे से 19/08/2024 को 13:55:24 बजे तक

मंगल-बुद्धवार 17/18 सितम्बर 2024 भाद्रपद पूर्णिमा -: पूर्णिमा श्राद्ध
पूर्णिमा प्रारंभ: 17/09/2024 को 11:44:24 बजे से 18/09/2024 08:04:10 बजे तक

गुरुवार 17 अक्टूबर 2024 आश्विन पूर्णिमा -:- शरद पूर्णिमा ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 16/10/2024 को 20:40:46 बजे से 17/10/2024 को 16:56:11 बजे तक

शुक्रवार 15 नवम्बर 2024 कार्तिक पूर्णिमा ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 15/11/2024 को 06:19:17 बजे से 16/11/2024 को 02:58:18 बजे तक

रविवार 15 दिसंबर 2024 मार्गशीर्ष पूर्णिमा -:- दत्तात्रेय जयंती ,
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 14/12/2024 को 16:58:51 बजे से 15/12/2024 को 14:31:23 बजे तक

विशेष :- राशिफल 2024 में अपना राशिफल तथा प्रत्येक व्रत-पर्व-त्यौहार से सम्वन्धित सटीक विवरण हेतु आप अपने “AstroDev” YouTube Channel पर क्लिक करें.!

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पित ‘Astro Dev’ YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on email
Share on print
नये लेख