March 21, 2025 11:28 PM

February 2024 Masik Rashifal : फरवरी का मासिक राशिफल 2024

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

February 2024 Masik Rashifal : जय नारायण की … वर्ष के दूसरे महीने में मंगल सूर्य, व शुक्र ग्रह एक बार राशि बदलेंगे,तो बुद्ध ग्रह दो बार इस माह में राशि परिवर्तन करेंगे,शनि ग्रह भी अस्त होने जा रहे हैं गोचर में ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा,ग्रह-नक्षत्रों के दृष्टिकोण से फरवरी का महीना बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. यह महीना कुछ राशियों के लिए बेहद फलदायी रहने वाला है वहीं कुछ राशियों के लिए यह महीना अच्छा नहीं रहेगा.जनवरी का महीना कुछ राशियों के लिए संघर्ष प्रद रहने वाला है.30 वर्षों से भी अधिक अवधी का ज्योतिष के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले “ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री” जी से जानिए जनवरी माह का अपना मासिक राशिफल:-

1. मेष का फरवरी महीने का राशिफल (Aries February 2024 Rashifal)
मेष – माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा,कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी,धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं.।

2. वृषभ का फरवरी महीने का राशिफल (Taurus February 2024 Rashifal)
वृषभ – माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के साथ होगा। झगड़े और विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। उतार-चढ़ाव के बावजूद कार्य व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा.।

3. मिथुन का फरवरी महीने का राशिफल (Gemini February 2024 Rashifal)
मिथुन – संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जिधर भी चाहेंगे सफलता हासिल कर सकते हैं किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभागों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन आदि करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं.I

4. कर्क का फरवरी महीने का राशिफल (Cancer February 2024 Rashifal)
कर्क – यह माह आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहतर रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक ध्यान दें.।

5. सिंह का फरवरी महीने का राशिफल (Leo February 2024 Rashifal)
सिंह – संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। एक ओर जहां कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं.।

6. कन्या का फरवरी महीने का राशिफल (Virgo February 2024 Rashifal)
कन्या – माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में भी सफलता मिलेगी नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाते रहना अच्छा रहेगा.।

7. तुला का फरवरी महीने का राशिफल (Libra February 2024 Rashifal)
तुला – संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा विशेष करके कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा.।

8. वृश्चिक का फरवरी महीने का राशिफल (Scorpio February 2024 Rashifal)
वृश्चिक – माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई तैयारी कर रहे हो तो ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे.।

9. धनु का फरवरी महीने का राशिफल (Sagittarius February 2024 Rashifal)
धनु – कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो माह बेहतरीन रहेगा किंतु मानसिक पीड़ा और पारिवारिक कलह से मन दुखी रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अपनी जिद को नियंत्रित रखते हुए कार्य करें.।

10. मकर का फरवरी महीने का राशिफल (Capricorn February 2024 Rashifal)
मकर- माह का आरंभ तो अच्छी सफलताओं वाला रहेगा किंतु तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के प्रभावस्वरूप कहीं न कहीं स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी परेशान कर सकती है। परिवार में अलगाव की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का योग है। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा.।

11. कुंभ का फरवरी महीने का राशिफल (Aquarius February 2024 Rashifal)
कुंभ – माह का आरंभ बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता क्योंकि आप अपनी उलझनों से परेशान रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेवारियां भी बढ़ेगी किंतु उसका निर्वहन करने में बखूबी कामयाब रहेंगे। इस अवधि के मध्य विवादित मामलों से दूर रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। धर्म और आध्यात्म को प्रति रुझान बढ़ेगा। धार्मिक संस्थाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे.।

12. मीन का फरवरी महीने का राशिफल (Pisces February 2024 Rashifal)
मीन – संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। विवादित मामलों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आएगा। शासन सत्ता का पूर्ण से हो मिलेगा। परिवार के बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरुप कष्ट कर यात्रा करनी पड़ सकती है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है ऐसे में हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करें.।

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest