Vaidic Jyotish
September 20, 2024 8:42 AM

June 2024 Masik Rashifal : जून का मासिक राशिफल 2024

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

June 2024 Masik Rashifal : श्रीगुरुदेवाय नमः…जीवन का पहिया निरंतर घूम रहा है,उसे गति देने का काम काल कर रहा है, जिसे हम सब समय के नाम से जानते ह, वैदिक ज्योतिष को भी काल विद्या के नाम से जाना जाता है, जीवन में बदलती घटनाओं को हम जन्म कुंडली के द्वारा जान सकते है,भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाने में वैदिक ज्योतिष हमारी मदद करता है,कब क्या होगा और होगा या नहीं यह सभी संकेत कुंडली से जाना जा सकता है,ग्रह 9 हैं और ग्रहों के गोचर से, गति से घटनाएं बदलती है,इन 9 ग्रहों में से शुभ ग्रहों का प्रभाव शुभ घटना का कारण होता है और अशुभ ग्रह अशुभ घटनाओं का कारण होता है,ग्रहों की स्थिति हमारे पूरे जीवन का दिशा निर्देश होती है,हर किसी को यह जानने की जिज्ञासा रहती है की आने वाला समय कैसा रहने वाला है,आने वाले जून माह 2024 में कई ग्रह राशि बदलकर जीवन को एक नई दिशा देने वाले है,कुछ राशियों के लिए आने वाला माह बहुत अच्छा रहने वाला है और कुछ के लिए संघर्ष की शुरुआत.30 वर्षों से भी अधिक अवधी का ज्योतिष के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले “ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री” जी से जानिए जून के महीने में क्या कहते हैं आपके ग्रह नक्षत्र.:-

1. मेष का जून महीने का राशिफल (Aries June 2024 Rashifal)
मेष – आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। यह आपको करियर में स्थायित्व देने का कार्य करेगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। हेल्थ की कमी तनाव और व्यय दोनों बढ़ा सकती है। आय के पक्ष से समय शुभ और लाभकारी बना हुआ है। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत काम आएगी। उतार चढाव भी बना हुआ है और उन्नति भी बनी हुई है। प्रेम सम्बन्ध पहले से अधिक प्रगाढ़ होंगे। पारवारिक विषय आपका तनाव बढ़ाएंगे। मित्रों और सगे सम्बन्धियों का सहयोग मिलने से सुखद अनुभव होगा। भाग्य साथ नहीं देगा, इसलिए कर्मवादी बनें। धन निवेश करने के लिए समय शुभ बना हुआ है.।

2. वृषभ का जून महीने का राशिफल (Taurus June 2024 Rashifal)
वृषभ – नौकरी पेशा लोगों के कार्य की सराहना होगी, और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त हो सकते है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह माह खास रहने वाला है। अड़चनों का सामना करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह लेना न भूलें। सेहत में किसी भी प्रकार की कमी को अनदेखा न करें। भूमि भवन के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है। गृह निर्माण की योजनाओं के लिए भी समय शुभ है। व्ययों पर नियंत्रण रखने में आप सफल रहेंगे। शिक्षा और अध्ययन कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्ति के योग बने हुए है.।

3. मिथुन का जून महीने का राशिफल (Gemini June 2024 Rashifal)
मिथुन – खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यह माह आपको मिला जुला फल देने वाला है। वाणी की मधुरता से आप रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए यह समय मेहनत और लगन बढ़ाने का है। प्रेम प्रणय में समस्याएं बनी हुई है। तकनीकी जानकारों के पदोन्नति के योग इस समय बने हुए है। विदेश गमन संभावित है। वैवाहिक जीवन में स्नेह और समर्पण बनाये रखें। प्रेम संबंधों को निष्ठां से संभालना होगा। मित्रों और माता के साथ सुखद समय व्यतीत होने के योग बने हुए है। आर्थिक स्थिति को माह के अंत में बल प्राप्त होगा.।

4. कर्क का जून महीने का राशिफल (Cancer June 2024 Rashifal)
कर्क – यह माह पारिवारिक कार्यों को समर्पित रहेगा। धन संचय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। ससुराल पक्ष से रिश्ते प्रभावित हो सकते है। व्यापार में समझौतों से बचाना होगा। संतान को समय दें और उनकी समस्याओं को समझकर दूर करने का प्रयास करें। आय वृद्धि के लिए दूर स्थान जाना पड़ सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को नेतृत्व करने के अवसर प्राप्त हो सकते है। क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। आय और व्यय दोनों बड़े हुए रहेंगे। नई नौकरी के तलाश पूर्ण हो सकती है। साझेदारी व्यवसाय से लाभ पूरा न मिलने से असंतोष की स्थिति रहेगी। परिवार का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा.।

5. सिंह का जून महीने का राशिफल (Leo June 2024 Rashifal)
सिंह – करियर और प्रोफेशन पर पूरा फोकस रहेगा। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहे इसके लिए धैर्य से काम लेना होगा और प्रतिक्रिया करने से बचना होगा। लम्बे समय से विचारे हुए काम पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। इस माह कुछ व्यर्थ के विषयों पर व्यय हो सकते है। धन संचय, पारिवारिक शुभ कार्यों के लिए ग्रह स्थिति सुखद बनी हुई है। भूमि-भवन क्रय-विक्रय के कार्यों को इस समय में पूरा कर सकते है। पैतृक व्यवसाय से लाभ की स्थिति उत्तम बनी हुई है। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे.।

6. कन्या का जून महीने का राशिफल (Virgo June 2024 Rashifal)
कन्या – इस माह में पिता या पिता तुल्य व्यक्तियों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। कर्मवादी बनकर आप इस माह में भाग्य का सहयोग भी प्राप्त कर सकते हैं। प्राप्त आय से आप असंतुष्ट रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य पर खर्च हो सकते है। आप स्वयं में संशय का भाव दूर करें। संदेह से वैवाहिक जीवन और सांझेदारी व्यवसाय दोनों में समस्या हो सकती है। वाहनों का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। नए संबंधों का लाभ आपको आने वाले में मिल सकता है.।

7. तुला का जून महीने का राशिफल (Libra June 2024 Rashifal)
तुला – नौकरी में समस्याओं से बचने के लिए इस अवधि में कार्यों को समय पर पूरा करें। रोग, ऋण बढे हुए है। अपनी हेल्थ का ध्यान रखना होगा। किसी मित्र से रिश्ते खराब हो सकते है। करियर में काम के प्रति समर्पित रहेंगे। माता की हेल्थ में कमी के योग बने हुए है। सोशल मीडिया पर नए मित्र बन सकते है। संस्कार और परम्पराओं का पालन करने में विश्वास करेंगे। बहुत ज्यादा सोच विचार के बाद ही कार्यों को पूरा करें। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए समय शुभ नहीं है। भाग्य में बाधाएं बनी हुई है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा.।

8. वृश्चिक का जून महीने का राशिफल (Scorpio June 2024 Rashifal)
वृश्चिक – प्रोफेशन के लिए यह माह औसत रहने वाला है। व्यापार में वृद्धि के योग बने हुए है। पुराने रोगों में सुधार का समय है। बड़े और महत्वपूर्ण निर्णयों को समझ बूझ कर लें। व्यापारिक कार्यों में जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कम दूरी की यात्राओं के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। परिवार के साथ घूमने फिरने के कार्यक्रम बन सकते है। करियर में बातचीत करते समय संयम से काम लें। क्रोध से स्थिति बिगड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय की शुभता बनी हुई है। कानूनी कार्यों के लिए समय की शुभता नहीं है.।

9. धनु का जून महीने का राशिफल (Sagittarius June 2024 Rashifal)
धनु – कार्यों को मध्य में छोड़ने से बचें। यह समय आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। सतर्कता और सावधानी के साथ आप इस विपरीत समय को टाल सकते है। कार्यक्षेत्र में उतार चढाव का समय है। माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको तनाव दे सकती है। छात्र वर्ग मेहनत के अनुसार सफलता पाकर प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं पर दया करने से स्थिति और बिगड़ सकती है। व्यापारी वर्ग कोई नया काम शुरू करने की योजनाएं बना सकता है। विदेशी सम्पर्कों का साथ मिलने से आर्थिक स्थिति को बल मिल सकता है। मित्रवर्ग के साथ घूमने फिरने के कार्यक्रम बन सकते है। पिता के लिए यह समय उन्नतिकारक बना हुआ है.।

10. मकर का जून महीने का राशिफल (Capricorn June 2024 Rashifal)
मकर- सुख-समृद्धि के योग बनेगें। नया घर और वाहन लेने के प्रयासों को सफलता मिलेगी। अचानक से होने वाली घटनाएं आपको हैरान करेंगी। आय के साधनों में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। सफलता और उन्नति के पक्ष से यह समय लाभकारी बना हुआ है। अतिरिक्त साहस से लाभ के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। भाग्य आपका साथ देगा। दीर्घकालीन समय के लिए धन विनियोजन किया जा सकता है। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को समय की शुभता का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रतिक्रिया देने से सुख शांति की कमी हो सकती है.।

11. कुंभ का जून महीने का राशिफल (Aquarius June 2024 Rashifal)
कुंभ – पॉजिटिव रखते हुए आप समय की अनुकूलता का लाभ उठा सकते है। पैतृक विषयों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विरासत की सम्पत्ति के विवादित विषयों को कोर्ट कचहरी में ले जाने से बचें। प्रेम प्रसंग विषयों में स्नेह और सौहार्द बना हुआ है। करियर को स्थिर करने के लिए आप को अतिरिक्त प्रशिक्षण और ज्ञान लेना पड़ सकता है। आय क्षेत्रों में बाधाएं आने से मन व्यतीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यभार की अधिकता रहेगी। परिवार के लिए समय कम निकाल पाएंगे.।

12. मीन का जून महीने का राशिफल (Pisces June 2024 Rashifal)
मीन – संशय और भ्रम का भाव बना हुआ है। परिवार में किसी नए सदस्य का प्रवेश हो सकता है। आय क्षेत्रों के लिए ग्रह स्थिति सुखद और अनुकूल बनी हुई है। घर में साज सज्जा के साधनों में बदलाव के योग बने हुए है। तकनीकी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा न करें। कला और गायन के कलाकारों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। छोटे भाई बहनों का स्नेह और सहयोग इस समय में बना हुआ है। भाग्य बढ़ा हुआ है। लाभ उठाया जा सकता है.।

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest