Vaidic Jyotish
September 16, 2024 11:04 AM

Navratri Grah Shanti Puja 2024: नवरात्रि और ग्रह शांति

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

Navratri Grah Shanti Puja 2024: जय माता दी ….नवरात्रि का पर्व देवी शक्ति मां दुर्गा की उपासना का उत्सव है,नवरात्रि के नौ दिनों में देवी शक्ति माँ के नौ अलग-अलग रूप की पूजा-आराधना की जाती है,चैत्र और अश्विन यानि शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व होता हैं,शारदीय नवरात्रि अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक मनायी जाती है,शरद ऋतु में आगमन के कारण ही इसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है,इस वर्ष को शारदीय नवरात्रों का आरंभ गुरूवार 03 अक्टूबर आश्चिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारम्भ होगा…!

नवरात्रि में देवी शक्ति माँ दुर्गा के भक्त उनके नौ रूपों की बड़े विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं,नवरात्र के समय घरों में कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है,नवरात्रि के दौरान देशभर में कई शक्ति पीठों पर मेले लगते हैं। इसके अलावा मंदिरों में जागरण और मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां बनाई जाती हैं…!

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में ही भगवान श्रीराम ने देवी शक्ति की आराधना कर दुष्ट राक्षस रावण का वध किया था और समाज को यह संदेश दिया था कि बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है….!

-:Navratri Grah Shanti Puja: नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों के साथ की जाती हैं ग्रह शांति :-

Navratri Grah Shanti Puja प्रथम दिन :- माँ शैलपुत्री पूजा – यह देवी दुर्गा के नौ रूपों में से प्रथम रूप है,मां शैलपुत्री चंद्रमा को दर्शाती हैं और इनकी पूजा से चंद्रमा से संबंधित दोष समाप्त हो जाते हैं….!

Navratri Grah Shanti Puja दूसरा दिन :- माँ ब्रह्मचारिणी पूजा – ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार देवी ब्रह्मचारिणी मंगल ग्रह को नियंत्रित करती हैं,देवी की पूजा से मंगल ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं….!

Navratri Grah Shanti Puja तीसरा दिन :-  माँ चंद्रघंटा पूजा – देवी चंद्रघण्टा शुक्र ग्रह को नियंत्रित करती हैं,देवी की पूजा से शुक्र ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं….!

Navratri Grah Shanti Puja चौथा दिन : – माँ कूष्मांडा पूजा – माँ कूष्माण्डा सूर्य का मार्गदर्शन करती हैं अतः इनकी पूजा से सूर्य के कुप्रभावों से बचा जा सकता है…!

Navratri Grah Shanti Puja पाँचवाँ दिन : – माँ स्कंदमाता पूजा – देवी स्कंदमाता बुध ग्रह को नियंत्रित करती हैं,देवी की पूजा से बुध ग्रह के बुरे प्रभाव कम होते हैं..!

Navratri Grah Shanti Puja छठा दिन :- माँ कात्यायनी पूजा – देवी कात्यायनी बृहस्पति ग्रह को नियंत्रित करती हैं,देवी की पूजा से बृहस्पति के बुरे प्रभाव कम होते है….!

Navratri Grah Shanti Puja सातवाँ दिन :- माँ कालरात्रि पूजा – देवी कालरात्रि शनि ग्रह को नियंत्रित करती हैं,देवी की पूजा से शनि के बुरे प्रभाव कम होते हैं…!

Navratri Grah Shanti Puja आठवाँ दिन : – माँ महागौरी पूजा – देवी महागौरी राहु ग्रह को नियंत्रित करती हैं,देवी की पूजा से राहु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

Navratri Grah Shanti Puja नववां दिन :- माँ सिद्धिदात्री पूजा – देवी सिद्धिदात्री केतु ग्रह को नियंत्रित करती हैं। देवी की पूजा से केतु के बुरे प्रभाव कम होते हैं।

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest