Vaidic Jyotish
October 16, 2024 10:09 PM

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह का कर्क में प्रवेश और आपकी राशि पर प्रभाव

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

Shukra Gochar 2024: जय नारायण की… ग्रहों के गोचर में परिवर्तन से सभी राशि के जातकों के जीवन पर विशेष पड़ता है,सभी ग्रह अपने गोचर काल में एक विशेष तरह का प्रभाव छोड़ते हैं,धन और सुख के दाता शुक्र ग्रह 06/07 जुलाई की मध्यरात्रि 28 बजकर 31 मिनट पर मिथुन राश की यात्रा पूरी कर चन्द्रमा की कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं तथा 31 जुलाई तक सिंह राशि का गोचर करेंगे.!

30 वर्षों से भी अधिक अवधी का ज्योतिष के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले “ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री” जी से जानिए शुक्र ग्रह के कर्क राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव.:-

-:मेष राशि वालों के लिए यह गोचर सुख शांति लेकर आएगा। आप इस वक्त अपने परिवार की सुख सुविधाओं का ख्याल रखेंगे उनको और आराम देने की कोशिश करेंगे। किसी भी मामले में फैसला न ले। लव लाइफ में आपको सोच विचारकर फैसला लेने की ज़रूरत है। नई नौकरी के भी अवसर बन सकते हैं। करियर में आपकी उन्नति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मनोरंजन के नए साधन मिल सकते हैं। परिवार के सदस्य आपका सम्मान करेंगे।

-:बृष राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर शुभ प्रभाव देने वाला होगा। छोटी सी कोई यात्रा हो सकती है। भाई बहनों से संबंध मधुर होंगे। परिवार में सब घुल मिलकर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के टीचर्स के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। कुछ नई सोच के साथ आप आगे बढ़ सकते हैं। आपके अंदर लिखने-पढ़ने का शौक बढ़ेगा।

-:मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। घर में कोई समारोह होगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में उन्‍नति होगी और आगे बढ़ेगा। किसी के रिश्‍ते की बात आगे बढ़ेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना ज़रूरी है। अतिथियों का आगमन होगा। पैतृक व्यवसाय में भी लाभ होगा।

-:कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। इस गोचर के दौरान आपके मन में अच्छे विचार आएंगे जो आपको अच्छा सोचने के लिए प्रेरित करेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। आपके लिए धन लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी यह गोचर अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

-:सिंह राशि वालों के शुक्र के कर्क राशि में गोचर के प्रभाव से आपके पास विदेश जाने के लिए अच्छे मौके हैं। आपके वेतन में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह गोचर अच्छा नहीं है। इस गोचर के दौरान आप कोई गैजेट भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी से थोड़ी सी अनबन हो सकती है आपकी जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको अपना पूरा ख्याल रखने की ज़रूरत है। ज़्यादा मात्रा में पानी का सेवन करें।

-:कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर आपके लिए संभावनाओं का समय लेकर आएगा। आपकी आर्थिक उन्नति के पूर्ण योग हैं। आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। अगर आप अपने मित्र की सलाह मानकर कोई काम करेंगे तो आपको लाभ होगा। आर्थिक चुनौतियों से लड़ने का मौका मिलेगा। आपको जो भी पैसे की दिक्कत आ रही है वह दूर होगी। इस दौरान कुछ योजनाओं में आप बहुत कामयाब होंगे। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छे योग बनेंगे।

-:तुला राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर समस्‍याएं बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आपको नौकरी में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोग अपना ज़्यादा ध्यान रखें। जो लोग व्यापार के क्षेत्र से हैं उनके लिए अपने व्यापार के विस्तार लिए बहुत अच्छा मौका है। अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा ध्यान रखें। आपके काम में भी उन्नति होगी इस बार। पदोन्नति भी होगी। इस गोचर के दौरान पिता के साथ आपके संबंध बहुत ही मधुर होंगे। नए अवसर आपके सामने आ सकते हैं। इस गोचर के दौरान सावधानी बरतें।

-:शुक्र गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में सुख बढ़ेगा। लंबी यात्रा पर जाने के योग हैं। परिवार वालों के साथ लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार के महिला सदस्यों को ज़्यादा प्यार मिलेगा। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको धन लाभ भी होगा अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने का मौका मिलेगा। पारिवारिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा।

-:धनु राशि वालों को इस गोचर के दौरान महिलाओं से अच्छा व्यवहार करना चाहिए। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। धन का निवेश करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। साझेदारी न करें। मानहानि की आशंका का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में महिलाओं से अच्छा व्यवहार करें अन्यथा उनके कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है।

-:मकर राशि वालों के लिए यह गोचर आपके विवाहित जीवन में खुशियां बढ़ाने वाला साबित होगा। आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाबी हासिल होगी। जिससे आपको लाभ होगा। जीवनसाथी की बात मानकर ही फैसला करें। आपको लाभ होगा। प्रेम विवाह होने की पूरी संभावना है। नज़दीकियां बढ़ेंगी। जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला न लें, यह आपके लिए सही नहीं है।

-:कुंभ राशि वालों को नौकरी में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह गोचर अनुकूल माना जायेगा। पिता की सेहत अच्छी बनी रहेगी। ज़्यादा बाहर के खाने से बचें। कोई पैतृक संपत्ति विवाद का कारण बन सकती है। जितनी आप मेहनत करेंगे उतना आपको लाभ होगा। नियमित व्यायाम करें और साफ़ पानी पिएं। जिससे आपकी सेहत बहुत अच्छी रहेगी।

-:मीन राशि वालों कोप्रेम संबंधों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। शिक्षा की तरफ आपका बहुत ध्यान रहेगा। इससे आपको बहुत कुछ प्राप्त होगा और आपका लाभ भी होगा। नौकरी में बदलाव की संभावना बन सकती है। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा। आपकी बुद्धि का विकास होगा। विवाहित लोगो कों नए समाचार सुनने को मिल सकते हैं। बढ़िया तरीके से आप अपने प्रेम संबंधी रिश्तों में सफलता पाएंगे।

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest