Vaidic Jyotish
September 8, 2024 9:23 AM

Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह का वृष राशि में प्रवेश और आपकी राशि पर प्रभाव

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

Mangal Gochar 2024 जय नारायण की…हमारे दैनिक जीवन में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व होता है,ग्रहों का राशि परिवर्तन आकाश मंडल में होने वाली एक ऐसा घटना है, जिसे हम देख नहीं पाते परन्तु उसका प्रभाव हम सब महसूस करते हैं,जैसे- चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि बदलता है, उसी तरह सभी ग्रह अपनी अपनी कक्षा अनुसार राशि परिवर्तन करते हैं.!

मंगल का प्रभाव जीवन में सबसे अधिक देखा जाता है,मंगल को भूमि पुत्र कहा जाता है,मंगल किसका करेंगे मंगल और किसका करेंगे अमंगल….!
शुक्रवार 12 जुलाई को सायंकालीन समय 18 बजकर 58 मिनट पर मंगल ग्रह अपनी मेष राशि का गोचर पूर्ण कर दैत्याचार्य शुक्र ग्रह की वृष में प्रवेश कर रहे हैं,मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सबसे अधिक देखा जाता है,ज्योतिष शास्त्र के ग्रंथों में मंगल को पृथ्वी पुत्र कहा जाता है,इस कारण मंगल का राशि परिवर्तन धरती पर सबसे अधिक प्रभाव डालता है.!

मंगल के राशि परिवर्तन से मेष, वृष, सिंह वृश्चिक सहित कुछेक राशि वालों का अच्छा समय शुरू हो रहा है, तो वहीं धनु आदि कुछेक राशि वालों को शारीरिक रोगों का सामना करना पड़ सकता है,सामाजिक रूप से इसका बहुत अधिक प्रभाव देखा जाता है,वृष राशि में मंगल के आने से अचानक वृष्टि देखने को मिलेगी,इसके प्रभाव से उम्मस भरा वातावरण देखने को मिलेगा,30 वर्षों से भी अधिक अवधी का ज्योतिष के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले “ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री” जी से जानिए मंगल ग्रह के बृषभ (बृष) राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव.:-

-:Mangal Gochar 2024: मेष राशि के जातकों के लिए मंगल प्रथम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके द्वितीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से जातक की वाणी, कुटुंब, और संपत्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके पंचम, अष्टम और नवम भाव पर जा रही है। मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर मिला-जुला रहने वाला है। इस समय आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आपको संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी यात्राओं के योग बनेंगे लेकिन आपकी वाणी थोड़ी कठोर हो सकती है। इसलिए मधुर वाणी का प्रयोग करिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझन बढ़ सकती है।

-:Mangal Gochar 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके प्रथम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व और मान सम्मान का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके चतुर्थ, सप्तम और अष्टम भाव पर होगी। वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके शरीर में ऊर्जा का संचार होगा। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही प्रकार का निखार आने वाला है। आपकी वाणी प्रभावित होगी। परिवार और समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप एक लीडर की भांति आगे रहकर कार्य करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी मंगल का यह गोचर अच्छा रहेगा। विदेशी संबंधों से फायदा होगा।

-:Mangal Gochar 2024: मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव में होने जा रहा है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके तृतीय, छठे और सप्तम भाव पर जा रही है। द्वादश भाव से व्यक्ति के एकांत, विदेश यात्राएं और आध्यात्म का विचार किया जाता है। मिथुन राशि के जातकों के लिए द्वादश भाव में मंगल का गोचर उतार-चढ़ाव की स्थिति जीवन में लेकर आ सकता है। इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा रखना होगा। फालतू की यात्राएं और खर्चों से आप अपने आप को बचाए रखेंगे तो अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने भाइयों और मित्रों से उतना लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा जितना आपने सोचा हुआ है। आपको अपनी सेहत को लेकर भी इस समय बेहद सावधान रहना चाहिए। अगर आपको रक्त संबंधी कोई बीमारी है तो डॉक्टर से परामर्श भी ले सकते हैं।

-:Mangal Gochar 2024: कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके लाभ स्थान में ही होने जा रहा है। इस भाव से किसी भी जातक की इच्छा पूर्ति का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके द्वितीय, पंचम और छठे भाव पर होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से जुड़े व्यापारियों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को रिसर्च करने का मौका प्राप्त हो सकता है। आपको किसी बड़ी कंपनी में नौकरी भी प्राप्त हो सकती है। अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो आपको शेयर मार्केट से अच्छा फायदा प्राप्त हो सकता है। आपके शत्रुओं मैं कमी आएगी और आप अपने कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगे।

-:Mangal Gochar 2024: सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके दशम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के कार्य स्थल और इसकी प्रसिद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके प्रथम चतुर्थ और पंचम भाव पर जा रही है। सिंह राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप पुलिस में, सेना में या सरकार में काम करते हैं तो आपको इस समय अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। आपको किसी बड़े समारोह में पुरस्कृत भी किया जा सकता है। कार्य स्थल पर परिस्थिति आपके अनुकूल होंगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर आप मकान, दुकान या कोई गाड़ी खरीदना चाहते हैं तो मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व के लिए भी मंगल का गोचर अच्छा है।

-:Mangal Gochar 2024: कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल अष्टम और तृतीय भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके भाग्य स्थान से ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के धर्म, मंत्र, पिता और गुरु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके द्वादश, तृतीय और चतुर्थ भाव पर जा रही है। कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने पिता और गुरुओं का साथ प्राप्त होने वाला है। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मीडिया, लेखन, कम्युनिकेशन से जुड़े हुए जातकों को अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त होगी। इस समय आपकी यात्राएं होंगी और यात्राओं से आपको अच्छा फायदा होगा। अगर आपका कोई मित्र विदेश में काम करता है तो उस मित्र के माध्यम से आपकी कंपनी में निवेश भी आ सकता है। संपत्ति खरीदने के लिए भी समय अच्छा है।

-:Mangal Gochar 2024: तुला राशि के जातकों के लिए मंगल सप्तम और द्वितीय भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके अष्टम भाव में होने जा रहा है। व्यक्ति के जीवन में अचानक से घटने वाली घटनाएं चोट दुर्घटना आदि का विचार अष्टम भाव से ही किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके लाभ स्थान द्वितीय भाव और तृतीय भाव पर जा रही है। तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा नहीं रहने वाला है। इस समय आपके स्वास्थ्य को कष्ट हो सकता है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो बेहद सावधानी से आपको ड्राइव करना होगा क्योंकि आपके चोट और दुर्घटना के योग बने हुए हैं। इस समय आपको अपने शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा। अपनी वाणी में थोड़ी मधुरता लानी होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में अगर आप ना उलझे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद हो सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी मंगल के इस गोचर के दौरान बेहद सावधान रहना चाहिए।

-:Mangal Gochar 2024: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल प्रथम और छठे भाव के स्वामी होते है और मंगल का गोचर अब आपके सप्तम भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और साझेदारी का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके दशम भाव, प्रथम भाव और तृतीय भाव पर जा रही है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर मिला-जुला रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। अपनी पत्नी से किसी भी प्रकार का कोई वाद विवाद ना करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर आप बैंक से लोन लेना चाहते थे तो आपको उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप अपने किसी भाई बहन के साथ कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। कार्यस्थल पर स्थिति आपके अनुकूल होगी। अगर सरकारी नौकरी करते हैं तो समय आपके लिए बहुत अच्छा है।

-:Mangal Gochar 2024: धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से रोग ऋण शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके नवम भाव द्वादश भाव और प्रथम भाव पर जा रही है। धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेशी संबंधों से फायदा होगा। अगर आप अपनी वर्तमान की नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपके लिए समय अच्छा है। आप धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको विजय प्राप्त होगी। मंगल के इस गोचर के दौरान आपके भाई बहन आपकी सहायता करने वाले होंगे। आपको समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ सम्मानित किया जा सकता है।

-:Mangal Gochar 2024: मकर राशि के जातकों के लिए मंगल चतुर्थ और लाभ स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके पंचम भाव में होने जा रहा है। इस भाव से संतान, शिक्षा और बुद्धि का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके अष्टम भाव, लाभ स्थान और द्वादश भाव पर जा रही है। मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा रहने वाला है। मंगल के इस गोचर के दौरान आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं। आप अपनी संतान के साथ बाहर पिकनिक मनाने के लिए भी जा सकते हैं। आपकी संतान अच्छा प्रदर्शन करने वाली रहेगी। आपको आपके मित्रों से फायदा होगा। अगर आप अपने व्यापार का विस्तार करना चाहते हैं या अपनी कंपनी में निवेश लाना चाहते हैं तो मंगल का यह गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपच और कब्ज जैसी परेशानियों से भी जूझना पड़ सकता है।

-:Mangal Gochar 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल तृतीय और दशम भाव के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके चतुर्थ भाव में ही होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति की मानसिक शक्ति, मां की सेहत, और भौतिक सुख सुविधाओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके सप्तम, दशम और लाभ स्थान पर जा रही है। कुंभ राशि के जातकों को मंगल के इस गोचर के दौरान थोड़ा सावधान रहना होगा। मंगल के इस गोचर से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी इस समय बेहद ख्याल रखना होगा। कुछ मानसिक परेशानियां आपके जीवन में आ सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। कार्यस्थल पर भी परिस्थिति आपके अनुकूल नहीं होगी। आप अत्यधिक मेहनत करने के बाद भी अपने सीनियर्स को प्रसन्न नहीं कर पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग को अपनी पढ़ाई में ध्यान देने की बहुत आवश्यकता है।

-:Mangal Gochar 2024: मीन राशि के जातकों के लिए मंगल द्वितीय और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और मंगल का गोचर आपके तृतीय भाव में होने जा रहा है। इस भाव से व्यक्ति के साहस पराक्रम और यात्राओं का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान मंगल की दृष्टि आपके छठे स्थान, नवम स्थान और दशम स्थान पर जा रही है। मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर अच्छा रहेगा। इस समय आपको यात्राओं से लाभ होगा। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक से जुड़ा कोई कारोबार करते हैं तो आपके लाभ प्राप्त हो सकता हैं.I

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest