Vaidic Jyotish
September 7, 2024 9:39 PM

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश और आपकी राशि पर प्रभाव

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

Shukra Gochar 2024: ॐ द्राम द्रीम द्रौंम सः शुक्राय नमः…शुक्र का सिंह राशि में मुख्य प्रवेश 31 जुलाई 2024, बुधवार को दोपहर 14:33 बजे होगा। शुक्र को ज्योतिष में प्रेम, रचनात्मकता, विलासिता और रोमांस का ग्रह कहा जाता है,शुक्र कर्क से सिंह में स्थानांतरित हो रहा है और 25 अगस्त 2024, रविवार तक एक महीने के लिए सिंह राशि में रहेगा,शुक्र लगभग एक माह तक इसी राशि में रहता है.शुक्र गोचर का प्रत्येक राशि के लिए अलग-अलग परिणाम होगा क्योंकि सिंह जन्म कुंडली या विभिन्न राशियों की जन्म कुंडली में अलग-अलग घरों में होता है.।

30 वर्षों से भी अधिक अवधी का ज्योतिष के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले “ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री” जी से जानिए शुक्र ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करने से आपकी राशि पर पड़ेगा कैसा प्रभाव.:-

-:Shukra Gochar 2024: मेष राशि शुक्र के सिंह राशि में गोचर से मेष राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। उनकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और उन्हें पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। साथ ही पारिवारिक सदस्यता के प्रति आप अधिक सजग रहें। मदिरा के लिए विदेश यात्रा का भी अवसर बन रहा है।

-:Shukra Gochar 2024: वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसे में इन राशियों के जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इस राशि के जातकों की आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। इसलिए खर्च पर थोड़ी लगाम लगाएं ताकि किसी से कर्ज न लेना पड़े। इस राशि के जातकों को हर काम के लिए अधिक मेहनत और समय देना होगा तभी सफलता मिलेगी। इसके साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

-:Shukra Gochar 2024: मिथुन राशि शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए थोड़ी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इस राशि के जातकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी काम को करने के लिए आपको अपना पूरा समय देना होगा क्योंकि दूसरों से सहयोग नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के दिखावे से बचें, नहीं तो यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

-:Shukra Gochar 2024: कर्क राशि शुक्र का गोचर आपके खर्चे बढ़ा सकता है। इस दौरान आपको अपने शौक पूरे करने में दिक्कत आएगी। यहां तक कि कर्ज लेने की स्थिति भी बन सकती है। इस स्थिति को जितना हो सके नजरअंदाज करने की कोशिश करें। इस समय अवधि में उन चीजों पर पैसा खर्च न करें, जो अनावश्यक हैं, या वर्तमान समय में उपयोगी नहीं हैं। ध्यान रखें कि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और शुक्र चंद्रमा से शत्रुता रखता है।

-:Shukra Gochar 2024: सिंह राशि शुक्र का राशि परिवर्तन आपकी ही राशि में होने जा रहा है, इसलिए आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान दांपत्य जीवन पर ध्यान देना होगा। चरित्र और छवि को लेकर सावधान रहना होगा। इस दौरान खर्च भी बढ़ सकते हैं।

-:Shukra Gochar 2024: कन्या राशि वालों के लिए यह ग्रह गोचर मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने पराक्रम की अमिट छाप छोड़ेंगे और इस सफलता के साथ ही आर्थिक उन्नति की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। जो लोग सिंगल हैं उन्हें उपयुक्त जीवनसाथी मिल सकता है।

-:Shukra Gochar 2024: तुला राशि शुक्र के गोचर से तुला राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति का संयोग बन रहा है और उन्हें किसी संस्थान से बुलावा भी आ सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उन्हें हर तरफ से अपने काम की सराहना मिलेगी। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता दिखाई दे रहा है।

-:Shukra Gochar 2024: वृश्चिक राशि शुक्र ग्रह का यह परिवर्तन वृश्चिक राशि के जातकों की मेहनत को बढ़ाएगा। सिंह राशि में गोचर आपको नई चीजों से अवगत कराएगा। इस अवधि में स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। सुख के स्थान में शुक्र का गोचर सुख में कमी लाएगा। खर्च बढ़ सकते हैं। आप खरीदारी पर पैसा खर्च करेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण का काम भी हो सकता है। किसी भी वाहन का उपयोग करते समय सावधानी बरतें। राजनीतिक परिवर्तन से आपको लाभ होगा।

-:Shukra Gochar 2024: धनुराशि शुक्र का गोचर इस राशि के जातकों के लिए कुछ मुश्किलें भी बढ़ा सकता है। नौकरी और व्यापार में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें, अन्यथा परिवार और मित्रों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं।

-:Shukra Gochar 2024: मकर राशि वालों के जीवन में कुछ उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। शुक्र के गोचर का वैवाहिक जीवन पर थोड़ा बुरा असर पड़ेगा, जिससे पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। इसलिए रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए शांत मन से समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। इसके साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

-:Shukra Gochar 2024: कुंभ राशि पर शुक्र के गोचर का प्रभाव बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस गोचर के प्रभाव से आपके वैवाहिक संबंधों में और सुधार आने वाला है। जीवनसाथी के साथ सभी प्रकार के विवाद समाप्त होंगे और आपके बीच आपसी समझ बढ़ेगी। जो लोग अभी तक साथी की तलाश में हैं, उनके जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है और आप इस संबंध में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए यह समय मजबूत है। अतीत में किए गए आपके सौदे इस समय मुनाफा देंगे। साथ ही आपका शारीरिक आकर्षण भी बढ़ेगा। जो लोग मोटापा कम करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। उपाय के तौर पर आपको अपने बेडरूम में गुलाबी रंग का क्रिस्टल रखना चाहिए।

-:Shukra Gochar 2024: मीन राशि शुक्र के गोचर के दौरान मीन राशि वालों को अपने करियर को लेकर सावधान रहने की जरूरत होगी। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले कई बार सोचें। आपको अपने पेशेवर और निजी जीवन में संतुलन बनाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विवाहित लोग अगर ससुराल पक्ष के लोगों से मिलते हैं तो उन्हें बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, अन्यथा रिश्ते खराब हो सकते हैं। इस दौरान घर की कोई कीमती वस्तु भी खराब हो सकती है और आपको उस पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको सफेद चीजें जैसे चावल, घी, दही, चीनी आदि का दान करना चाहिए।

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest