Vaidic Jyotish
September 8, 2024 6:59 AM

2024 August Month Vrat Parv Special Issue: अगस्त माह व्रत पर्व विशेषाङ्क

'ज्योतिर्विद डी डी शास्त्री'

Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest

ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्।I

2024 August Month Vrat Parv Special Issue: जय नारायण की…..सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा या उनसे संबंधित व्रत-त्योहार आदि से जुड़ा होता है.इसी कड़ी में यदि बात करें अंग्रेजी कैलेंडर के वर्ष के 8th Month August (अगस्त) महीने की तो व्रत-पर्वों के दृषिकोण से माह अत्यधिक महत्पूर्ण है यह मास देवमाता श्रीगायत्री जी को समर्पित हैं क्यूंकि इस महीने एक ओर जहाँ श्रृंगार का पवित्र पर्व मधुस्रवा हरियाली-सिंघारा तीज समपन्न किया जायेगा तो वहीँ दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पवित्र श्रीजन्माष्टमी का व्रत सुसम्पन्न होगा,इसी अगस्त महीने में भाई और बहना के स्नेह कर्तब्य निष्ठा का पर्व रक्षा बन्धन भी आयोजित होगा,इस महीना का आरम्भ होगा प्रदोष के व्रत पर्व से तत्पश्चात श्रवण (हरियाली) अमावस के बाद मधुस्रवा तीज तदुपरान्त आजादी 78वाँ स्वतन्त्रता दिवस मनाया जायेगा,पश्चात् सिंह /श्रावण संक्रांति तथा पवित्रा एकादशी,श्रावण पूर्णिमा को भाई और बहना के स्नेह कर्तब्य निष्ठा का पर्व रक्षा बन्धन पर्व के साथ श्रावणी कर्म सुसम्पन्न किया जायेगा,इसी दिन वेदमाता गायत्री जयन्ती भी हैं तदुपरान्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत के पश्चात् अजा एकादशी के साथ इस मास का समापन होगा,इस महीने में 16 अगस्त को सूर्य नारायण कर्क राशि का गोचर पूर्ण कर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे.!

ग्रह नक्षत्रों की दृष्टिकोण से जुलाई के महीने में 05 अगस्त को बुद्ध ग्रह वक्री हो रहे हैं,यही बुद्ध ग्रह 12 अगस्त को अस्त हो जायेंगे 16,अगस्त सूर्य स्वयं की सिंह राशि में प्रवेश करेंगे,22 अगस्त को बुद्ध ग्रह कर्क राशि प्रवेश करेंगे,26,अगस्त को मंगल ग्रह मिथुन राशि प्रवेश करेंगे,29,अगस्त को बुद्ध ग्रह कर्क राशि मार्गी होंगे तथा इस महीने शनि कुम्भ राशि में वक्री अवस्था में ही गोचर करते रहेंगे,अगस्त के महीने में शंख योग,गजकेसरी योग,बुद्धादित्य योग,मालब्य योग शुक्रादित्य योग आदि शुभाशुभ योगों का होगा निर्माण.अंग्रेजी कैलेंडर के 8th Month में कब कौन सा तीज-त्योहार पड़ेगा,आइए विस्तार से जानने के लिए देखते हैं मई महीने का कैलेंडर…….

01 अगस्त: गुरुवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
02 अगस्त: शुक्रवार सावन मासिक शिवरात्रि
04 अगस्त: रविवार श्रावण अमावस्या/हरियाली अमावस
04 अगस्त: रविवार रविपुष्य योग
04 अगस्त: रविवार गण्डमूळ 13 बजकर 26 मिनट से प्रारम्भ
05 अगस्त: सोमवार तीसरा श्रावण सोमवार
05 अगस्त: सोमवार बुध ग्रह सिंह राशि में वक्री कुछेक राशियों पर प्रभाव
07 अगस्त: बुधवार मधुस्रवा हरियाली-सिंघारा तीज
08 अगस्त: गुरुवार विनायक चतुर्थी (दूर्वा गणपति व्रत)
08 अगस्त: गुरुवार वरद चतुर्थी
08 अगस्त: गुरुवार दूर्वा गणपति व्रत
09 अगस्त: शुक्रवार नाग पंचमी
09 अगस्त: नाग पंचमी विशेषांक,कालसर्प योग के 12 लक्षण और 12 उपाय
10 अगस्त: शनिवार कल्कि जयंती
11 अगस्त: रविवार तुलसीदास जयंती
11 अगस्त: रविवार शीतला सप्तमी
12 अगस्त: सोमवार चौथा श्रावण सोमवार
12 अगस्त: सोमवार युवराज बुद्ध सिंह राशि में वक्री अवस्था अस्त और प्रभाव
13 अगस्त: मंगलवार श्रीदुर्गाष्टमी
14 अगस्त: बुद्धवार गण्डमूळ 12 बजकर 13 मिनट से प्रारम्भ
15 अगस्त: गुरुवार 78वाँ स्वतन्त्रता दिवस
16 अगस्त: शुक्रवार सिंह/भाद्रपद संक्रान्ति
16 अगस्त: शुक्रवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
16 अगस्त: शुक्रवार सूर्य सिंह में प्रवेश एवं आपकी राशि पर प्रभाव
16 अगस्त: शुक्रवार पवित्रा एकादशी
17 अगस्त: शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
18 अगस्त: रक्षाबंधन शुभमुहूर्त 2024
19 अगस्त: सोमवार पञ्चम श्रावण सोमवार
19 अगस्त: सोमवार रक्षा बंधन
19 अगस्त: सोमवार श्रावण पूर्णिमा व्रत (श्रीसत्यनारायण व्रत)
19 अगस्त: सोमवार श्रीहयग्रीव जयन्ती
19 अगस्त: सोमवार संस्कृत दिवस
19 अगस्त: सोमवार पंचक प्रारम्भ 19 बजकर 01 मिनट से
20 अगस्त: मंगलवार श्रीगायत्री जयन्ती
21 अगस्त: बुधवार कज्जली तृतीया (तीज)
22 अगस्त: गुरुवार संकष्टी चतुर्थी बहुला चौथ
22 अगस्त: गुरुवार बहुला चौथ
22 अगस्त: गुरुवार वक्री बुद्ध 06 बजकर 08 मिनट में कर्क राशि में प्रवेश
22 अगस्त: 22 अगस्त से 23 अक्टूबर तक रहेगी शरद ऋतू
22 अगस्त: गुरुवार गण्डमूळ 22 बजकर 06 मिनट से प्रारम्भ
24 अगस्त: शनिवार हल षष्ठी (श्रीबलराम जयन्ती)
24 अगस्त: शनिवार शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश एवं आपकी राशि पर प्रभाव
25 अगस्त: रविवार शीतला सातम
26 अगस्त: सोमवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत
26 अगस्त: सोमवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें विशेष उपाय
26 अगस्त: सोमवार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
26 अगस्त: सोमवार मंगल ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश एवं आपकी राशि पर प्रभाव
26 अगस्त: सोमवार श्रीदुर्वाष्टमी
26 अगस्त: सोमवार वक्री बुद्ध कर्क राशि में उदय एवं आपकी राशि पर प्रभाव
27 अगस्त: मंगलवार नन्दोत्सव,गोकुलाष्टमी
27 अगस्त: मंगलवार दही हांडी
27 अगस्त: मंगलवार श्रीगुग्गा नवमी
29 अगस्त: गुरुवार अजा एकादशी व्रत
29 अगस्त: गुरुवार बुद्ध ग्रह कर्क राशि में 02 बजकर 42 मिनट पर मार्गी
30 अगस्त: शुक्रवार वत्स द्वादशी (पूजन)
31 अगस्त: शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
31 अगस्त: शनिवार गण्डमूळ 19 बजकर 40 मिनट से प्रारम्भ

नोट :- ज्योतिष अंकज्योतिष वास्तु रत्न रुद्राक्ष एवं व्रत त्यौहार से सम्बंधित अधिक जानकारी ‘श्री वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु सदन’ द्वारा समर्पितAstro Dev YouTube Channel & www.vaidicjyotish.com & Facebook Pages पर प्राप्त कर सकते हैं.II
Share on facebook
Share on twitter
Share on linkedin
Share on whatsapp
Share on telegram
Share on email
Share on print
Share on pinterest