भारतीय विद्वान इस सभ्यता को अनादि परंपरा से उत्पन्न हुआ मानते हैं। परंतु पश्चिमी विद्वानों का मत है कि आर्यों का एक समुदाय भारत वर्ष में कहीं और से लगभग 1500 ईसा पूर्व आया और इनके आने के बाद इस सभ्यता की नींव पड़ी। हालाँकि भारत मे आर्यो के आने का प्रमाण अभी तक न ही किसी पुरातत्त्व खोज में और न ही किसी डी एन ए अनुसंधानों में मिला है।

वैदिक परम्परा

वैदिक काल में वेदों के आधार पर सभी कार्य किये जाते थे। जन्म से लेकर मृत्यु तक के सभी संस्कार वेदों द्वारा निर्धारित होते थे, जो आगे चलकर वैदिक परंपरा के रूप में विद्धमान हुए। सनातन धर्म एक जीवन यापन पद्धति है।जिसके अनुयायी ज्यादातर भारत, नेपाल और मॉरिशस में हैं। इसे विश्व का सबसे प्राचीन धर्म कहा जाता है। इसे ‘वैदिक सनातन वर्णाश्रम धर्म’ भी कहते हैं।अर्थात इसकी उत्पत्ति मानव की उत्पत्ति से भी पहले हुई है।

धार्मिक विद्वानों का मानना है कि हिन्दू धर्म भारत वर्ष की विभिन्न संस्कृतियों एवं परंपराओं का सम्मिश्रण है। जिसका कोई संस्थापक नहीं है। यह धर्म आपने आप में कई उपासना पद्धतियाँ, मत, सम्प्रदाय और दर्शन समेटे हुए है। सनातन धर्म अनुयायियों की संख्या के आधार पर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा धर्म है। संख्या के आधार पर इसके अधिकतर उपासक भारत में और प्रतिशत के आधार पर नेपाल में हैं।

हालाँकि इसमें कई देवी- देवताओं की उपासना की जाती है। इसे सनातन धर्म अथवा वैदिक धर्म भी कहते हैं। इण्डोनेशिया में इसका औपचारिक नाम “हिन्दु आगम” है। हिन्दू केवल एक धर्म या सम्प्रदाय ही नहीं है अपितु जीवन जीने की एक पद्धति है।