आरती करते समय भक्त का मन स्वच्छ होना चाहिये अर्थात उसे पूरे समर्पण के साथ आरती करनी चाहिये तभी उसे आरती का पुण्य प्राप्त होता है। माना जाता है कि भक्त इस समय अपने अंतर्मन से ईश्वर को पुकारते हैं इसलिये इसे पंचारती भी कहा जाता है।
आरती श्री गणपति जी
तीन लोक के सकल देवता, द्वार खड़े नित अर्ज करैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
रिद्धि-सिद्धि दक्षिण वाम विराजें, अरु आनन्द सों चमर करैं।
धूप-दीप अरू लिए आरती भक्त खड़े जयकार करैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
गुड़ के मोदक भोग लगत हैं मूषक वाहन चढ्या सरैं।
सौम्य रूप को देख गणपति के विघ्न भाग जा दूर परैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
भादो मास अरु शुक्ल चतुर्थी दिन दोपारा दूर परैं।
लियो जन्म गणपति प्रभु जी दुर्गा मन आनन्द भरैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
अद्भुत बाजा बजा इन्द्र का देव बंधु सब गान करैं।
श्री शंकर के आनन्द उपज्या नाम सुन्यो सब विघ्न टरैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
आनि विधाता बैठे आसन, इन्द्र अप्सरा नृत्य करैं।
देख वेद ब्रह्मा जी जाको विघ्न विनाशक नाम धरैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
एकदन्त गजवदन विनायक त्रिनयन रूप अनूप धरैं।
पगथंभा सा उदर पुष्ट है देव चन्द्रमा हास्य करैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
दे शराप श्री चन्द्रदेव को कलाहीन तत्काल करैं।
चौदह लोक में फिरें गणपति तीन लोक में राज्य करैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
उठि प्रभात जप करैं ध्यान कोई ताके कारज सर्व सरैं।
पूजा काल आरती गावैं ताके शिर यश छत्र फिरैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।
गणपति की पूजा पहले करने से काम सभी निर्विघ्न सरैं।
सभी भक्त गणपति जी के हाथ जोड़कर स्तुति करैं॥
गणपति की सेवा मंगल मेवा…।

अन्य मंत्र
- ॐ जय जगदीश हरे
- श्री गणेशजी की आरती
- आरती गजबदन विनायक
- आरती श्री गणपति जी
- आरती कुंजबिहारी की
- श्री बाँकेबिहारी की आरती
- आरती श्री हनुमानजी
- आरती श्री रामचन्द्रजी
- श्री रामायणजी की आरती
- शिवजी की आरती
- आरती श्री सत्यनारायणजी
- आरती श्री सूर्य जी
- श्री पुरुषोत्तम देव की आरती
- शनिदेव की आरती
- श्री नरसिंह भगवान की आरती
- आरती श्री गोवर्धन महाराज की
- श्री चित्रगुप्त जी की आरती
- आरती श्री अम्बा जी
- आरती श्री लक्ष्मी जी
- आरती श्री सरस्वती जी
- आरती श्री वैष्णो देवी
- आरती श्री गंगा जी
- आरती श्री दुर्गाजी
- आरती अहोई माता की
- एकादशी माता की आरती
- श्री पार्वती माता जी की आरती
- आरती ललिता माता की
- श्री तुलसी जी की आरती
- गायत्री माता आरती
- श्री खाटू श्यामजी की आरती
- रविवार आरती
- मंगलवार आरती
- बुधवार आरती
- गुरुवार आरती
- शुक्रवार आरती
- शनिवार आरती