आरती करते समय भक्त का मन स्वच्छ होना चाहिये अर्थात उसे पूरे समर्पण के साथ आरती करनी चाहिये तभी उसे आरती का पुण्य प्राप्त होता है। माना जाता है कि भक्त इस समय अपने अंतर्मन से ईश्वर को पुकारते हैं इसलिये इसे पंचारती भी कहा जाता है।
आरती श्री हनुमानजी
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर कांपे।
रोग दोष जाके निकट न झांके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएं भुजा असुरदल मारे।
दाहिने भुजा संतजन तारे॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥

अन्य मंत्र
- ॐ जय जगदीश हरे
- श्री गणेशजी की आरती
- आरती गजबदन विनायक
- आरती श्री गणपति जी
- आरती कुंजबिहारी की
- श्री बाँकेबिहारी की आरती
- आरती श्री हनुमानजी
- आरती श्री रामचन्द्रजी
- श्री रामायणजी की आरती
- शिवजी की आरती
- आरती श्री सत्यनारायणजी
- आरती श्री सूर्य जी
- श्री पुरुषोत्तम देव की आरती
- शनिदेव की आरती
- श्री नरसिंह भगवान की आरती
- आरती श्री गोवर्धन महाराज की
- श्री चित्रगुप्त जी की आरती
- आरती श्री अम्बा जी
- आरती श्री लक्ष्मी जी
- आरती श्री सरस्वती जी
- आरती श्री वैष्णो देवी
- आरती श्री गंगा जी
- आरती श्री दुर्गाजी
- आरती अहोई माता की
- एकादशी माता की आरती
- श्री पार्वती माता जी की आरती
- आरती ललिता माता की
- श्री तुलसी जी की आरती
- गायत्री माता आरती
- श्री खाटू श्यामजी की आरती
- रविवार आरती
- मंगलवार आरती
- बुधवार आरती
- गुरुवार आरती
- शुक्रवार आरती
- शनिवार आरती